फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार:बच्चों के नाम की थी वसीयत, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
शाहजहांपुर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे 79 साल के एक बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र कुमार रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी का रहने वाला है। उस पर अपने परिवार के एक सदस्य की मौत के बाद उनकी संपत्ति के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने का आरोप है। दरअसल, मरने से पहले उस व्यक्ति ने अपनी संपत्ति की वसीयत अपने बच्चों के नाम कर दी थी। जब बच्चों को संपत्ति की बिक्री के बारे में पता चला, तो उन्होंने पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद 11 अप्रैल को सदर थाने में आरोपी राजेंद्र कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान आरोपियों पर लगे आरोप सही पाए गए। पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में शामिल आरोपी राजेंद्र कुमार लोधीपुल के पास है और कहीं जाने की तैयारी में है। सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे थाने ले आई, जहां पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)