कानपुर देहात में पिता-पुत्र को ऑटो ने मारी टक्कर:दिवाली पर पूजा करने जा रहे थे, 12 साल के बेटे का पैर टूटा; चालक फरार

Nov 08, 2026 - 12:49
0
कानपुर देहात में पिता-पुत्र को ऑटो ने मारी टक्कर:दिवाली पर पूजा करने जा रहे थे, 12 साल के बेटे का पैर टूटा; चालक फरार
कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। भरपुरा गांव निवासी सुनील (45) अपने 12 वर्षीय बेटे सनी के साथ गांव में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील के सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट आई, जबकि सनी का पैर टूट गया। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को सीएचसी अकबरपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुनील एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटी नवीपुर में किराए के मकान में रहती हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के करीब 15 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुनील ने हेलमेट नहीं पहना था। उनका कहना है कि हेलमेट पहनने से सिर की गंभीर चोट से बचाव हो सकता था। सीएचसी में उपचार व्यवस्था पर परिजनों ने जताई नाराजगी परिजनों ने सीएचसी में उपचार व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को तत्काल बेहतर इलाज देने के बजाय स्वास्थ्यकर्मी कागजी कार्रवाई में व्यस्त रहे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर निशांत पाठक ने उनका इलाज शुरू किया। सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें ऑपरेशन कक्ष में ले जाया गया। बेटे की हालत देखकर बहन और मां रो पड़ीं अस्पताल में सनी की हालत देखकर उसकी बहन फूट-फूटकर रोने लगी। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मां के मुताबिक, सनी कहता था कि इस दिवाली खूब दीये जलाएंगे और पटाखे चलाएंगे। लेकिन हादसे ने परिवार की त्योहार की खुशियों को गम में बदल दिया। फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी पुलिस अकबरपुर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User