फसल नुकसान के सर्वे में लापरवाही, लेखपाल का होगा सस्पेंशन:भदोही में जनचौपाल में डीएम ने दिए निर्देश, VDO पर भी होग एक्शन

Nov 10, 2026 - 15:39
0
फसल नुकसान के सर्वे में लापरवाही, लेखपाल का होगा सस्पेंशन:भदोही में जनचौपाल में डीएम ने दिए निर्देश, VDO पर भी होग एक्शन
भदोही के ज्ञानपुर ब्लॉक की भगवानपुर कला खुर्द ग्राम पंचायत में जनचौपाल के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजे की कार्रवाई लंबित मिलने पर उन्होंने लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि फसलें खराब होने के बावजूद नुकसान का आकलन और सत्यापन समय पर नहीं हुआ। इस वजह से पात्र किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल के काम पर नाराजगी जताई और उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों की फसल का सर्वे और सत्यापन कर रिपोर्ट तुरंत पूरी की जाए, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा और सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को दफ्तरों के चक्कर लगवाने या उनके मामले लंबित रखने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी के निलंबन के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रमाण पत्रों के मामलों की जांच कर नियमानुसार निपटारा करने और गांव में अधिकारियों-कर्मचारियों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। जनचौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत की और बच्चों का हालचाल भी पूछा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित जनसामान्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों को शासन द्वारा निर्धारित सेवाएं समय से उपलब्ध कराना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही, कार्यों में शिथिलता अथवा जनता के प्रति उदासीन रवैया किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दिस इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User