फतेहपुर में किशोरी ने की आत्महत्या:घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Nov 16, 2026 - 19:06
0
फतेहपुर में किशोरी ने की आत्महत्या:घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव में सोमवार सुबह दसवीं की छात्रा वैष्णवी कश्यप का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की और नमूने जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वैष्णवी जनता इंटर कॉलेज, छिवलहा में कक्षा 10 में पढ़ती थी। सोमवार सुबह उसके मामा गणेश पैंट सिलवाने पड़ोस के गांव गए थे। उसका 12 वर्षीय भाई विश्वास और 6 वर्षीय बहन लाब्या स्कूल गए थे। उस समय वैष्णवी घर में अकेली थी। कुछ देर बाद गणेश घर लौटे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। वह पड़ोसी के घर की छत से अपने घर पहुंचे। कमरे में वैष्णवी का शव देखकर उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। वैष्णवी के पिता विष्णु कश्यप की करीब चार साल पहले फतेहपुर के राधानगर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मां लक्ष्मी देवी की करीब तीन साल पहले गर्भावस्था के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार के बाबा और आजी का भी निधन हो गया। बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी मामा गणेश उठा रहे थे। वह गाजीपुर थाना क्षेत्र के केवई गांव के निवासी हैं। वैष्णवी की मौत के बाद परिवार में उसके भाई विश्वास और बहन लाब्या रह गए हैं। अब उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी नाना गेंदालाल पर है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User