हरदोई में भाजपा महिला-मोर्चा की 3 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी:श्वेता अग्निहोत्री क्षेत्रीय मंत्री, शोभना सिंह क्षेत्रीय सह-संयोजक और हर्षिता सिंह जिला महामंत्री बनीं

Oct 29, 2026 - 11:00
0
हरदोई में भाजपा महिला-मोर्चा की 3 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी:श्वेता अग्निहोत्री क्षेत्रीय मंत्री, शोभना सिंह क्षेत्रीय सह-संयोजक और हर्षिता सिंह जिला महामंत्री बनीं
हरदोई में भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा में हरदोई की तीन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 28 अक्टूबर की देर रात जारी सूची में श्वेता अग्निहोत्री को क्षेत्रीय मंत्री, शोभना सिंह को सोशल मीडिया का क्षेत्रीय सह-संयोजक और हर्षिता सिंह (ज्योति बघेल) को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति सूची पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के संयुक्त हस्ताक्षर हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को गति देना और महिला मोर्चा को मजबूत करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। श्वेता अग्निहोत्री को क्षेत्रीय जिम्मेदारी पाली कस्बे की निवासी श्वेता अग्निहोत्री इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रह चुकी हैं। अब क्षेत्रीय मंत्री के रूप में वह महिला मोर्चा के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगी। शोभना सिंह संभालेंगी सोशल मीडिया की जिम्मेदारी शोभना सिंह को सोशल मीडिया का क्षेत्रीय सह-संयोजक बनाया गया है। उनकी जिम्मेदारी संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों की जानकारी डिजिटल माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने के साथ पार्टी के सोशल मीडिया प्रचार को मजबूत करना होगा। हर्षिता सिंह बनीं जिला महामंत्री नारी शक्ति सेवा समिति की संस्थापिका हर्षिता सिंह (ज्योति बघेल) को भाजपा जिला महिला मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वह महिलाओं के सशक्तीकरण और सामाजिक बदलाव के लिए काम करती हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वह महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान देंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User