पीएम के कार्यक्रम के चलते 35 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत समारोह, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था

Nov 19, 2026 - 22:25
0
पीएम के कार्यक्रम के चलते 35 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत समारोह, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को कौशल भारत, कुशल भारत के तहत पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत देश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इसके मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 35 प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक जरूरत के अनुसार प्रभावी रहेगी। इस दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, कमता, पॉलीटेक्निक, शहीद पथ और अहिमामऊ के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। हालांकि, इमरजेंसी में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास डायवर्जन डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहे से वाहन गोमतीनगर नए ओवरब्रिज के बजाय पिकप तिराहा और पॉलीटेक्निक चौराहे से जाएंगे। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (यूपी निर्माण निगम कार्यालय) तिराहे से अस्पताल जाने वाले वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बजाय पिकप ढाल से उतरकर अस्पताल से पहले तिराहे से बाएं मुड़कर गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे। पिकप ओवरब्रिज के ऊपर दोराहे से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बजाय पिकप पुल की ढाल और पॉलीटेक्निक चौराहे से जाएंगे। कठौता चौराहे से वाहन विजयीपुर अंडरपास और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे के बजाय कठौता झील चौराहा, चिनहट तिराहा या हनीमैन चौराहा होते हुए हुसड़िया चौराहे से जाएंगे। विजयीपुर अंडरपास से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बजाय कमता तिराहा और हुसड़िया होकर जाएंगे। बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बजाय पुलिस इंक्लेव या गोमतीनगर रेलवे स्टेशन होकर जाएंगे। समिट बिल्डिंग तिराहे से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास के बीच सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन पुलिस इंक्लेव तिराहे से जाएंगे। न्यू हाईकोर्ट मोड़ से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे के बजाय सुषमा अस्पताल, पॉलीटेक्निक चौराहा और कमता तिराहे से जाएंगे। मेघा मोटर्स से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बजाय मधुरिमा होकर जाएंगे। हयात होटल तिराहे से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बजाय मेघा मोटर्स तिराहे से जाएंगे। कमता और पॉलीटेक्निक चौराहे पर बदलाव कमता शहीद पथ तिराहे से वाहन विराज टॉवर और विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड के बजाय पॉलीटेक्निक चौराहा, चिनहट तिराहा और कठौता होकर जाएंगे। कमता शहीद पथ तिराहे से शहीद पथ पर जाने वाले वाहन पॉलीटेक्निक या चिनहट तिराहे से जाएंगे। पॉलीटेक्निक चौराहे से वाहन लोहिया पथ के बजाय भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर हजरतगंज जा सकेंगे। समता मूलक चौराहे से वाहन पेपर मिल कॉलोनी, गोमती बैराज पुल और 1090 चौराहे से बालू अड्डा तिराहा, बटलर रोड होकर जाएंगे। अयोध्या और बाराबंकी से आने वाली बसें, कमर्शियल और बड़े वाहन इंदिरा नहर पुल चौराहे से कमता जाने के बजाय किसान पथ से जाएंगे। शहीद पथ पर इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन अय्यप्पा अंडरपास से वाहन शहीद पथ के बजाय हुसड़िया अंडरपास और हनीमैन चौराहे से जाएंगे। हुसड़िया (जीवन प्लाजा) अंडरपास से वाहन शहीद पथ के बजाय ग्वारी चौराहा और दयाल पैराडाइज चौराहे से जाएंगे। मलेशेमऊ अंडरपास से वाहन शहीद पथ के बजाय डीपीएस कट, पिपराघाट तिराहा और जनेश्वर मिश्र पार्क होकर जाएंगे। सीएमएस गोमतीनगर विस्तार तिराहे के रैंप से वाहन शहीद पथ के बजाय ग्वारी चौराहा, दयाल पैराडाइज या हुसड़िया चौराहे से जाएंगे। नीलमथा अंडरपास, जीडी गोयनका, लुलु मॉल, मेदांता अंडरपास और अंसल से वाहन शहीद पथ के बजाय अवध शिल्पग्राम, रेलवे ओवरब्रिज वृंदावन योजना और पासी चौराहे से जाएंगे। सेक्टर-8 अंडरपास से वाहन शहीद पथ के बजाय सेक्टर-10 पुलिस चौकी चौराहा और सेक्टर-12 नहर पुल चौराहे से जाएंगे। पुलिस मुख्यालय तिराहे से वाहन जी-20 तिराहे और शहीद पथ के बजाय इकाना छोटे अंडरपास और प्लासियो अंडरपास से जाएंगे। बिजनौर थाना चौराहे से वाहन शहीद पथ के बजाय बिजनौर किसान पथ अंडरपास से किसान पथ होकर जाएंगे। तेलीबाग चौराहे से वाहन शहीद पथ के बजाय बाराबिरवा चौराहा या कैंट होकर जाएंगे। कानपुर और उन्नाव से आने वाली बसें, कमर्शियल और बड़े वाहन दरोगाखेड़ा किसान पथ अंडरपास से किसान पथ होकर जाएंगे। अमौसी वीआईपी मोड़, लक्ष्मण चौक चौराहा और न्यू गड़ौरा ओवरब्रिज से वाहन शहीद पथ के बजाय शहीद पथ मोड़, कानपुर रोड तिराहा या नादरगंज तिराहे से जाएंगे। शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहे से वाहन बाराबिरवा चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जाएंगे। स्कूटर इंडिया चौराहे से कमर्शियल और बड़े वाहन दरोगाखेड़ा किसान पथ अंडरपास से किसान पथ होकर जाएंगे। नादरगंज तिराहे से कमर्शियल और बड़े वाहन दरोगाखेड़ा किसान पथ अंडरपास से किसान पथ होकर जाएंगे। जगुआर कट से वाहन शहीद पथ के बजाय पुरानी चुंगी, पिकडली और बाराबिरवा चौराहे से जाएंगे। आरटीओ मोड़ से वाहन शहीद पथ के बजाय पुरानी चुंगी, पिकडली और बाराबिरवा होकर जाएंगे। अहिमामऊ क्षेत्र में भी बदलेगा ट्रैफिक सुल्तानपुर रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आने वाले बड़े और कमर्शियल वाहन कबीरपुर किसान पथ अंडरपास से अहिमामऊ अंडरपास चौराहे के बजाय जलसा रिसॉर्ट के सामने से किसान पथ होकर जाएंगे। खुर्दही बाजार से आने वाली बसें और बड़े-कमर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहे से शहीद पथ के बजाय अमूल पराग डेयरी कट से बाएं मुड़कर अंसल होकर जाएंगे। एचसीएल तिराहे से वाहन अहिमामऊ होकर शहीद पथ पर जाने के बजाय सीएमएस कट, सुल्तानपुर रोड से बाएं मुड़कर पॉकेट नंबर-6 और अंसल होकर जाएंगे। रायबरेली रोड से आने वाली बसें, कमर्शियल और बड़े वाहन हरीकंशगढ़ी किसान पथ अंडरपास से पीजीआई तिराहा और उतरेठिया अंडरपास के बजाय सीधे किसान पथ होकर जाएंगे। पासी किला चौराहे से वाहन शहीद पथ के बजाय पावर हाउस चौराहा या सरफोर्टगंज तिराहे से जाएंगे। ट्रैफिक हेल्पलाइन: किसी भी इमरजेंसी या डायवर्जन से संबंधित जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User