गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट:12 साल की खिलाड़ी के साथ एक नेशनल पहलवान भी साथ थी, 4 पर केस दर्ज

Nov 02, 2026 - 12:31
0
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट:12  साल की खिलाड़ी के साथ एक नेशनल पहलवान भी साथ थी, 4 पर केस दर्ज
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। जहां एक 12 साल की पहलवान डगरपुर कुश्ती दंगल में जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गाड़ी रुकवाकर अभद्रता और मारपीट की गई है। इस दौरान एक नेशनल पहवान के साथ भी बदसलूकी की गई। गाजियाबाद के नंदग्राम पुलिस ने दीपक त्यागी, अरुण त्यागी, नितेश और कपिल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी नंदग्राम के रहने वाले बताए गए हैं। मोरटा रोड पर कार रुकवाकर छेड़छाड़ नंदग्राम थाने में केस दर्ज करो हुए पीड़ित ने बताया कि मेरी मेरी बहन व 12 साल की बेटी ने 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे अपने वाहन से डगरपुर कुश्ती दंगल में जा रहे थे। इसी दौरान मोरटा रोड पर कुछ लोगों ने उनका वाहन रुकवा लिया। आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वाहन में सवार महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की तथा विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदसूली करते हुए गालियां दी और धमकी भी दी। 1 साल पहले ही अखाड़े में जाना शुरू किया मामले में एक 12 वर्षीय पहलवान एक इंटर कॉलेज में कक्षा 6 की पढ़ाई कर रही है। उनकी मां ने बताया कि बेटी साथ शारीरिक शोषण का प्रयास किया गया है। बेटी ने एक साल पहले ही अखाड़े में जाना शुरू किया था, पूरे मामले में केस दर्ज कराते हुए पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। नंदग्राम में सुरक्षा पर उठे सवाल देश और प्रदेश का नाम कुश्ती के मैदान में रोशन करने वाली महिला खिलाड़ी अगर प्रतियोगिता में शामिल होने जाते समय ही सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंताजनक है। अब सवाल है कि महिला खिलाड़ियों के साथ हुई इस कथित घटना पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और पीड़ितों को न्याय कब मिलता है। हालांकि पुलिस ने तत्काल पॉक्सो में केस दर्ज किया है। जिसमें सीनिरयर अधिकारियों ने थाना प्रभारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User