सपा के जिला मीडिया प्रभारी घर में नजरबंद:भदोही में राज्यपाल के आने से पहले घर पहुंची पुलिस
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जिले में आगमन से पहले पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू को भोर में उनके घर पर नजरबंद कर दिया। औराई कोतवाली के क्राइम प्रभारी सूर्य भान, घोसिया चौकी इंचार्ज रमेश कुमार, इमरान अहमद, मो. असलम और रामजी सुदामा कुटी, भमौरा माधोसिंह स्थित उनके पैतृक निवास पहुंचे। धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी और पीडीए से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार छिपाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोगों को सच बोलने का हक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जिले में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम था, जिसे उन्हें कवर करना था। उनके मुताबिक, इसी दौरान उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)