पीपीगंज के छठ घाटों पर पहुंचे जनप्रतिनिधि:राजीव रंजन व सरोज देवी ने व्रती महिलाओं को दीं शुभकामनाएं, बांटा प्रसाद

Nov 16, 2026 - 11:40
0
पीपीगंज के छठ घाटों पर पहुंचे जनप्रतिनिधि:राजीव रंजन व सरोज देवी ने व्रती महिलाओं को दीं शुभकामनाएं, बांटा प्रसाद
गोरखपुर के पीपीगंज में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी उर्फ रिंकू ने छठ पर्व पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में स्थित घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्रती महिलाओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं और नारियल, चुनरी व प्रसाद वितरित किया। उन्होंने वार्ड नंबर 12 फिराक नगर के नंदूपुर, वार्ड नंबर 13 श्याम नगर के कहरौली, वार्ड नंबर 16 आजाद नगर के भगवानपुर और वार्ड नंबर 17 अटल नगर में थाने के पीछे काली मंदिर स्थित छठ घाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं से मुलाकात की। इन घाटों पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। राजीव रंजन चौधरी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। वहीं, जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 16 स्थित डिहुलिया गांव के छठ घाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User