अस्थियां विसर्जित करने जा रहे मां-बेटे को डंपर ने रौंदा:बाराबंकी में टक्कर के बाद करीब 300 मीटर तक घसीटा; पिता की 8 दिन पहले हुई थी मौत

Nov 16, 2026 - 11:40
0
अस्थियां विसर्जित करने जा रहे मां-बेटे को डंपर ने रौंदा:बाराबंकी में टक्कर के बाद करीब 300 मीटर तक घसीटा; पिता की 8 दिन पहले हुई थी मौत
बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में मिट्टी लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों युवक के पिता की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। पिता का निधन आठ दिन पहले हुआ था। हादसा भानमऊ चौराहे के पास हुआ। जैदपुर थाना क्षेत्र के पारादीपू गांव के रहने वाले मां-बेटे बाइक से निकले थे। टक्कर के बाद डंपर उन्हें करीब 300 मीटर तक घसीटता ले गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और मामले की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में पहले भी मिट्टी लदे डंपरों की चपेट में आने से लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद डंपरों की रफ्तार और संचालन पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User