पित्रोदा बोले- मोदी से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग:PM हमेशा अपनापन दिखाते हैं, राहुल की तरह मेरा फोन भी टेप हो रहा

Nov 14, 2026 - 11:32
0
पित्रोदा बोले- मोदी से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग:PM हमेशा अपनापन दिखाते हैं, राहुल की तरह मेरा फोन भी टेप हो रहा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा– पीएम मोदी से उनके रिश्ते राजनीति से अलग हैं। NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी से दिवाली और गुजराती नए साल की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान पर उठे विवाद पर हैरानी जताई है। पित्रोदा ने कहा कि निजी रिश्तों को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा– मोदी हमेशा उनके और उनकी पत्नी के प्रति गर्मजोशी और अपनापन दिखाते रहे हैं। मैं आपसे असहमत हो सकता हूं और फिर भी आपके साथ कॉफी पी सकता हूं। पित्रोदा ने राहुल के फोन टेपिंग के आरोपों पर कहा कि राहुल की तरह उनका भी फोन टेप हो रहा है। सैम बोले- भारत को लेकर मेरी सोच अलग पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनके निजी संबंध अच्छे हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक और वैचारिक मतभेद बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति के आगे धर्म को नहीं रखना चाहिए। प्रधानमंत्री सभी का होता है और उसे मंदिरों व पूजा-पाठ पर इतना समय नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि शुभकामनाओं का आदान-प्रदान कांग्रेस और भाजपा के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश नहीं थी। यह सिर्फ सैम पित्रोदा और नरेंद्र मोदी के बीच निजी बातचीत थी। राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप पर भी बोले पित्रोदा ने राहुल गांधी के फोन निगरानी संबंधी आरोपों पर कहा कि उनके फोन और डिवाइस पर भी लगातार हमले होते हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके पीछे कौन है। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर उन्होंने कहा कि वहां वे छात्रों और थिंक टैंक से मिलते हैं। कांग्रेस का कोई भारत-विरोधी एजेंडा नहीं है। पार्टी लोकतंत्र, विविधता और समावेश पर जोर देती है। सैम ने कहा था- मुस्लिम-ईसाई, यहूदी और बौद्धों से पूछिए भारत में कैसा महसूस करते हैं दो महीने पहले न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में पित्रोदा ने कहा था कि मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और यहूदी लोगों से पूछना चाहिए कि वे आज भारत में कैसा महसूस करते हैं। 'सिर्फ यह कहना काफी नहीं है कि मुस्लिम, ईसाई, यहूदी और बौद्ध का सम्मान किया जाता है। अगर व्यवहार में इसके उलट होता है तो कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। पूरी खबर पढ़ें… पित्रोदा के पिछले 3 चर्चित बयान... 27 फरवरी 2025- 'भारत में मेरी प्रॉपर्टी नहीं, राजीव-मनमोहन सरकार में सैलरी नहीं ली' राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा पर कर्नाटक के एक भाजपा नेता ने 150 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। इस पर पित्रोदा ने बुधवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा- भारत में मेरे पास कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है। पूरी खबर पढ़ें... 4 सितंबर 2024- 'राहुल गांधी पिता राजीव से ज्यादा समझदार' सैम ने 4 सितंबर 2024 को कहा था कि राजीव गांधी की तुलना में उनके बेटे राहुल गांधी ज्यादा समझदार हैं। वे बौद्धिक होने के साथ-साथ एक बेहतर रणनीतिकार भी हैं। राजीव थोड़ा ज्यादा मेहनती थे। दोनों का DNA एक जैसा है। दोनों नेता आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक हैं। पूरी खबर पढ़ें... 8 मई 2024- 'दक्षिण भारतीय अफ्रीकी दिखते हैं, फिर इस्तीफा दिया' कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 8 मई 2024 को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। पित्रोदा का यह बयान जब सामने आया, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल में सभा कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, 'शहजादे के फिलॉसफर ने चमड़ी के आधार पर देशवासियों का अपमान किया। गाली दी।' कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया था। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। विरासत टैक्स पर बयानबाजी को लेकर पित्रोदा पहले से विवादों में थे। हालांकि 26 जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पूरी खबर पढ़ें... ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... ओडिशा के सत्यनारायण कैसे बने सैम पित्रोदा, इंदिरा भारत लाईं, राजीव के दोस्त रहे 'आज बहुत गुस्से में हूं। कोई गाली दे, मुझे गुस्सा नहीं आता। सहन कर लेता हूं, लेकिन आज शहजादे के फिलॉसफर ने इतनी बड़ी गाली दी है, जिसने मुझमें गुस्सा भर दिया है। कोई मुझे ये बताए कि क्या मेरे देश में चमड़ी के आधार पर योग्यता तय होगी।' वारंगल की एक रैली में पीएम मोदी ने ये बातें कहीं। वो इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के एक बयान पर नाराजगी जता रहे थे। दरअसल, सैम ने द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। जहां ईस्ट के लोग चाइनीज जैसे, वेस्ट के लोग अरेबियन जैसे, नॉर्थ के लोग गोरों जैसे और साउथ के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं।' पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User