पिकअप की टक्कर से जीजा की मौत, साली घायल:महोबा में हुआ हादसा, ड्राइवर फरार, गाड़ी कब्जे में

Nov 14, 2026 - 11:29
0
पिकअप की टक्कर से जीजा की मौत, साली घायल:महोबा में हुआ हादसा, ड्राइवर फरार, गाड़ी कब्जे में
महोबा के कंठ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उमरई रोड पर बृजपाल साहू के कुएं के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना में शामिल पिकअप को भी कब्जे में ले लिया गया है। उमरई जाते समय हुआ हादसा झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र के भकौरा गांव निवासी रोहित कुशवाहा (24) अपनी साली रश्मि (21) के साथ प्लेटिना बाइक से उमरई गांव जा रहे थे। 13 नवंबर को दोपहर करीब 3:15 बजे बृजपाल साहू के कुएं के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित और रश्मि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि रश्मि की गंभीर हालत देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जारी है। लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप मृतक के पिता परमानंद कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिकअप चालक प्रदीप कुमार तिवारी ने वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मारी। आरोपी चकारा गांव का निवासी है। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक गिरफ्तार, पिकअप जब्त थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 281, 125(ए), 125(बी), 106(1) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप कब्जे में ले ली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User