पल्सर की टक्कर से किसान घायल:महराजगंज में खेत से लौटते समय हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
महराजगंज में खेत से धान की कटाई कर घर लौट रहे किसान राधे गौड़ को पल्सर बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
राधे गौड़, रामवृक्ष के पुत्र हैं और ग्राम धर्मपुर बड़का टोला के निवासी हैं। धर्मपुर छोटका नहर के पास पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। वे सड़क पर गिर पड़े।
पास के खेत में धान काट रहे ग्रामीणों ने उन्हें घायल देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज ले गए।
अस्पताल में डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)