उंगलियां चटकाकर बल्लेबाजों को आउट करने वाले क्रिकेटर पर बैन:इंग्लैंड के ब्रायन पर 2 साल का प्रतिबंध लगा; क्लब टीम के 60 पॉइंट कटे

Nov 06, 2026 - 17:58
0
उंगलियां चटकाकर बल्लेबाजों को आउट करने वाले क्रिकेटर पर बैन:इंग्लैंड के ब्रायन पर 2 साल का प्रतिबंध लगा; क्लब टीम के 60 पॉइंट कटे
इंग्लैंड के क्लब क्रिकेटर ब्रायन डिवाइन को धोखाधड़ी के मामले में 2 साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 38 साल के डिवाइन पर आरोप था कि जब गेंद बल्लेबाज के पास से गुजरता था, तो वे उंगलियां चटकाकर बल्ले से गेंद लगने जैसी आवाज निकालते थे। इसकी वजह से अंपायर को भ्रम होता था कि गेंद बल्ले से लगी है और वे आउट करार देते थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद नॉर्थ यॉर्कशायर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने जांच शुरु कर दी थी। खेलने से लेकर अंपायरिंग तक पर प्रतिबंध ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिवाइन पर सिर्फ क्रिकेट खेलने का ही नहीं, बल्कि इससे जुड़ी दूसरी गतिविधियों का भी प्रतिबंध लगाया गया है। वे कोचिंग, अंपायरिंग, स्कोरिंग और जूनियर टीमों के प्रबंधन में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। क्लब की टीम कार्रवाई को स्वीकार किया स्मिथ-वॉर्नर को बॉल टेम्परिंग में मिला था 1 साल का बैन इस मामले की तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे प्रतिबंध से भी की जा रही है। 2018 में बॉल टेम्परिंग विवाद में शामिल होने के कारण दोनों खिलाड़ियों को 12-12 महीने के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित किया गया था। डिवाइन को इससे दोगुनी अवधि यानी 2 साल का बैन मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User