बीकेटी में तरंग फिएस्टा 2026 डांडिया नाइट:विद्यार्थियों ने दी गरबा प्रस्तुति, म्यूजिकल शो और फूड स्टॉल भी सजे
लखनऊ में बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरुवार को ‘तरंग फिएस्टा 2026’ के तहत डांडिया नाइट और म्यूजिकल शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर नृत्य किया। म्यूजिकल शो में गीत-संगीत की प्रस्तुतियां हुईं। विद्यार्थियों की ओर से फूड और अन्य स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। संस्थान के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल और सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)