उन्नाव में रेप पीड़िता के नवजात बेटे की मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि, 4 दिन पहले घर पर हुआ था जन्म

Nov 06, 2026 - 21:43
0
उन्नाव में रेप पीड़िता के नवजात बेटे की मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि, 4 दिन पहले घर पर हुआ था जन्म
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के नवजात बेटे की मौत हो गई। 2 नवंबर को किशोरी ने घर पर बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। 3 नवंबर को नवजात का टीकाकरण कराया गया था। गुरुवार रात उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानिए पूरा मामला… माखी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने सदर कोतवाली में शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। इस मामले में मसवासी गांव के शिवा पिता वीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने 17 सितंबर को शिवा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User