मऊ में धनतेरस पर 5000 बाइक और 100 कारें बिकीं:3 साल में कारोबार 72 करोड़ बढ़ा, कम कीमत वाली बाइकों की मांग सबसे ज्यादा

Nov 06, 2026 - 21:43
0
मऊ में धनतेरस पर 5000 बाइक और 100 कारें बिकीं:3 साल में कारोबार 72 करोड़ बढ़ा, कम कीमत वाली बाइकों की मांग सबसे ज्यादा
मऊ में धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। शहर से लेकर कस्बों तक सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। कारोबारियों के मुताबिक, जिले में इस बार 250 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ। लोगों ने सोने-चांदी के गहने, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और दोपहिया वाहन खरीदे। बर्तन बाजार में 100 करोड़ का कारोबार शहर के घास बाजार, सहादतपुरा, भीटी, मुंशीपुरा, आजमगढ़ मोड़ और गाजीपुर तिराहे पर देर रात तक खरीदारों की भीड़ रही। दोहरीघाट, मधुबन, घोसी, अमिला, रानीपुर, चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना के बाजारों में भी खूब खरीदारी हुई। बर्तन बाजार में स्टील, पीतल और डिजाइनर बर्तनों की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। कारोबारियों के मुताबिक, जिले की 2,000 से अधिक दुकानों पर बर्तन और क्रॉकरी की करीब 100 करोड़ रुपए की बिक्री हुई। सराफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और आभूषणों की मांग रही। यहां करीब 40 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में 80 करोड़ की बिक्री ऑटोमोबाइल कारोबारियों के मुताबिक, जिले में इस सेक्टर में करीब 80 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। करीब 5,000 बाइक और 100 कारें बिकीं। स्कूटी और कम कीमत वाली बाइकों की मांग सबसे ज्यादा रही। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में स्मार्ट टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की बिक्री हुई। कपड़ों के शोरूम में छूट के चलते ग्राहक पहुंचे। इसके अलावा मिट्टी के दीये, सजावटी फूल-मालाओं और झाड़ू की भी खरीदारी हुई। जिले में करीब 15 लाख रुपए के झाड़ू बिकने का अनुमान है। भीड़ के चलते बाजारों में लगा जाम धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते शहर और कस्बों के प्रमुख रास्तों पर जाम लगा। आजमगढ़ मोड़ और सहादतपुरा समेत कई इलाकों में लोग देर रात तक जाम में फंसे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और PAC के जवान तैनात किए गए थे। तीन साल में 72 करोड़ रुपए बढ़ा कारोबार जिले में धनतेरस के कारोबार में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कारोबारियों के मुताबिक, वर्ष 2024 में 178 करोड़, 2025 में 200 करोड़ और 2026 में करीब 250 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। इस तरह तीन साल में कारोबार करीब 72 करोड़ रुपए बढ़ा है। व्यापारी नेता डॉ. रामगोपाल और उमाशंकर उमर के मुताबिक, बाजार की रौनक लोगों की खरीदारी क्षमता और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी का संकेत है। कारोबारियों ने दीपावली पर भी अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User