पुलिस ने 157 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल:धनतेरस पर सेंट्रल नोएडा में फोन मालिकों को सौंपे; सीईआईआर पोर्टल से की गई थी निगरानी

Nov 06, 2026 - 16:48
0
पुलिस ने 157 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल:धनतेरस पर सेंट्रल नोएडा में फोन मालिकों को सौंपे; सीईआईआर पोर्टल से की गई थी निगरानी
सेंट्रल नोएडा पुलिस ने धनतेरस पर 157 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन लौटकर दीपावली का तोहफा दिया है। पुलिस ने ये फोन उनके मालिकों को सौंपे। पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में लोगों के फोन अलग-अलग जगहों पर गुम हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फोन की जानकारी सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज की और उनकी निगरानी की। सर्विलांस टीम ने 157 फोन ढूंढे। इनमें कुछ फोन ऑटो, पार्क, खेलते समय या मंदिर में पूजा करते हुए गुम हुए थे। थाना सूरजपुर पर शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता हुई इस दौरान डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि मिशन सहयोग के तहत इन लोगों के मोबाइल फोन इन्हें वापस दिए गए हैं,पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और सीईआईआर पोर्टल की मदद से फोन की निगरानी की। उन्होंने बताया कि 157 लोगों को उनके फोन सौंपे गए हैं और आगे भी यह काम जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User