आगरा की डॉ. रंगोली अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित:पीडियाट्रिक कैंसर सम्मेलन में देश से एकमात्र प्रतिभागी, अमेरिका के लिए रवाना

Nov 06, 2026 - 16:48
0
आगरा की डॉ. रंगोली अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित:पीडियाट्रिक कैंसर सम्मेलन में देश से एकमात्र प्रतिभागी, अमेरिका के लिए रवाना
आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंगोली श्रीवास्तव को अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘एक्सेलरेटिंग पीडियाट्रिक कैंसर इनोवेशन: फ्रॉम रिसर्च टू रियल-वर्ल्ड इम्पैक्ट’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना हुई हैं। 10 से 12 नवंबर 2026 तक होने वाला यह सम्मेलन सेंट जूड चिल्ड्रन्स रिसर्च हॉस्पिटल, मेम्फिस, टेनेसी में आयोजित होगा। डॉ. रंगोली एमडीएस और गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्हें सम्मेलन में भारत से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में चयनित किया गया है। डॉ. रंगोली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सुखद अनुभव है। उनके पिता उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पंजाब नेशनल बैंक में वित्तीय सलाहकार और माता जूही श्रीवास्तव अंग्रेजी की व्याख्याता हैं। उनके पति शोभित श्रीवास्तव भारतीय रेल सेवा में इंजीनियर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User