ट्रैफिक पुलिसकर्मी से झगड़ा करने वाले पिकअप ड्राइवर पर मुकदमा:एक हजार का चालान काटने पर हुआ विवाद, हाथापाई करने लगा था

Nov 06, 2026 - 16:48
0
ट्रैफिक पुलिसकर्मी से झगड़ा करने वाले पिकअप ड्राइवर पर मुकदमा:एक हजार का चालान काटने पर हुआ विवाद, हाथापाई करने लगा था
कौशांबी में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे चालान काटने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और पिकअप चालक के बीच विवाद हो गया। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पुलिस ने चालक का 1,000 रुपए का चालान काटा था। इससे नाराज चालक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे का हाथ पकड़ते नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा चौराहे का है। यातायात माह में हो रही थी वाहनों की जांच नवंबर में यातायात माह के तहत ट्रैफिक इंचार्ज श्यामसुंदर अन्य पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पिकअप चालक को रोका गया। पुलिस ने उसका 1,000 रुपए का चालान काट दिया। इसी बात को लेकर चालक पुलिसकर्मियों से उलझ गया। पिकअप और दो युवकों को थाने ले गई पुलिस विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस पिकअप और चालक समेत दो युवकों को थाने ले गई। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। ओसा चौराहे पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस से अभद्रता के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात दरोगा श्यामसुंदर के साथ पिकअप चालक ने अभद्रता की थी। थाना पुलिस ने मौके से पिकअप और दो अन्य लोगों को पकड़ा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सीओ सदर सौरभ शांवत ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता के मामले में जांच के बाद शुक्रवार दोपहर 2 बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User