रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:पुर्तगाल के लिए 23 साल खेले, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; वर्ल्ड कप का सपना अधूरा रहा

Nov 05, 2026 - 17:22
0
रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:पुर्तगाल के लिए 23 साल खेले, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; वर्ल्ड कप का सपना अधूरा रहा
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 41 साल के रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे। रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। अगले 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। असिस्ट का मतलब है गोल करने वाले खिलाड़ी को आखिरी पास देना। वीडियो में बोले- पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया रोनाल्डो ने वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं। मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सिर्फ मैच, गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया। 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद वह 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में भी पुर्तगाल की टीम का हिस्सा रहे। इस तरह उन्होंने लगातार 6 वर्ल्ड कप खेले। वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने। इन टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 27 मैच खेले और 11 गोल किए। 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करके उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2006 में रहा, जब वह सेमीफाइनल तक पहुंची और चौथे स्थान पर रही। रोनाल्डो के टॉप-5 गोल 1. बाइसिकल किक: रियल मैड्रिड की ओर से चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में रोनाल्डो ने बाइसिकल किक लगाई। 2. 40 यार्ड से गोल: मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में रोनाल्डो ने करीब 40 यार्ड की दूरी से गोल किया। 3. नकल बॉल फ्री-किक : रोनाल्डो ने 30 यार्ड से ज्यादा दूरी से फ्री-किक लगाई। गेंद हवा में तेजी से घूमती हुई गोलपोस्ट में पहुंची। 4. स्पेन के खिलाफ आखिरी मिनट की फ्री-किक: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में रोनाल्डो ने मैच के आखिरी समय में फ्री-किक से गोल किया। इस गोल के साथ उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की और पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ दिलाया। 5. सुपरमैन हेडर बनाम सैम्पडोरिया (2019): जुवेंटस की ओर से सीरी-A मुकाबले में रोनाल्डो ने करीब 2.56 मीटर की ऊंचाई तक छलांग लगाकर हेडर से गोल किया। उनकी इस छलांग और हेडर को देखकर इसे 'सुपरमैन हेडर' कहा गया। 2016 में पहली बार पुर्तगाल को यूरो चैंपियन बनाया रोनाल्डो के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2016 का यूरो कप खिताब शामिल है। यूरो कप यूरोप की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के बीच होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। पुर्तगाल ने फाइनल में फ्रांस को 1-0 से हराकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी। उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने 2019 और 2025 में UEFA नेशंस लीग का खिताब भी जीता। नेशंस लीग यूरोप की राष्ट्रीय टीमों के बीच खेली जाने वाली प्रतियोगिता है। संन्यास से पहले कोच के साथ विवाद भी हुआ रोनाल्डो के इस फैसले से कुछ हफ्ते पहले पुर्तगाल की टीम में विवाद सामने आया था। सितंबर में वह ट्रेनिंग कैंप छोड़कर चले गए थे। इसकी वजह कोच जॉर्ज जीसस के साथ खेलने के समय को लेकर मतभेद बताया गया। रोनाल्डो का कहना था कि कोच ने उन्हें नॉर्वे के खिलाफ मैच में खेलने का भरोसा दिया था, लेकिन वह पूरे मुकाबले में बेंच पर बैठे रहे। इसके बाद डेनमार्क के खिलाफ शुरुआती टीम में जगह नहीं मिलने की बात भी उन्हें बताई गई। क्लब फुटबॉल में खेलना जारी रखेंगे रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए खेलते हैं। राष्ट्रीय टीम से विदाई के बाद भी वह क्लब के मुकाबलों में खेलते रहेंगे। उन्होंने जुलाई में कहा था कि 2026 का वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। -------------- यह खबर भी पढ़ें मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास इंस्टाग्राम पर हाथ से लिखा नोट पोस्ट किया, लिखा- सब कुछ दे दिया, अब कुछ बाकी नहीं हाथ से लिखा 230 शब्दों का एक नोट... और एक ऐसा फैसला, जिसका इंतजार शायद कोई फुटबॉल फैन नहीं कर रहा था। दुनिया के सबसे सेलिब्रेटेड सॉकर प्लेयर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User