पोखरा आवास रोड पर गड्ढों से लोग परेशान:स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की

Nov 17, 2026 - 11:56
0
पोखरा आवास रोड पर गड्ढों से लोग परेशान:स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की
महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र की पोखरा आवास रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि सड़क पर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। डूडा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क नगर पालिका को सौंप दी गई है। नगर पालिका के अधिकारियों ने अब तक मरम्मत के लिए पहल नहीं की है। प्रदीप, सुभाष, निरहू, मास्टर, मैनुद्दीन और सूरज समेत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों को और परेशानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User