प्रदेश में 1.27 करोड़ वोट कटे:कांग्रेस सांसद बोले- सरकार, प्रशासन और BLO किसके
प्रयागराज में कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने वोटर लिस्ट में नाम कटने,भगवान राम पर की गई टिप्पणी और आगामी चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन जैसे अहम मुद्दों पर बयान दिया। वोटर लिस्ट और 'वोट चोरी' के आरोपों पर पलटवार उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटने और वोट चोरी से जुड़े मामलों पर उन्होंने सीधे राज्य सरकार और प्रशासन से सवाल किया। कहा कि प्रदेश में किसकी सरकार है? बीएलओ (BLO) और जिलाधिकारी किसके अधीन काम करते हैं?वोटर लिस्ट की शुचिता और पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए। मतदाताओं को हिंदू-मुसलमान में बांटने की राजनीति दुखद है। उन्होंने कहा कि रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक् के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु का हर भारतीय नागरिक मतदाता बनने का अधिकार रखता है, इसलिए नाम कटने के बजाय ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम जुड़ने चाहिए। प्रयागराज में AIIMS की मांग सांसद ने कहा कि प्रयागराज में एम्स (AIIMS) कब आएगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की कि वे जल्द से जल्द प्रयागराज में एम्स देने की घोषणा करें। भगवान राम पर पूर्ण आस्था टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद द्वारा भगवान राम के अस्तित्व पर उठाए गए सवालों से किनारा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान राम उनके आराध्य देव हैं। उन्होंने कहा हम लोग उन्हें मानने वाले हैं और हमारी पूरी आस्था व समर्थन भगवान राम में है। जिसने यह बयान दिया है, सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए। सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर उन्होंने संकेत दिया कि गठबंधन जल्द ही अंतिम रूप लेगा। उन्होंने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला स्पष्ट करते हुए कहा कि जो जहां से जीतेगा, वह वहां से लड़ेगा, यह तय है। बिना पढ़े किताबों पर विवाद खड़ा करने की प्रवृत्ति पर निशाना उन्होंने कहा कि आत्मकथा किसी व्यक्ति की अपनी कहानी होती है। बिना पढ़े किसी विषय पर बोलना और अनावश्यक विवाद खड़ा करना भाजपा की आदत बन गई है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे पहले किताब को पढ़ें और उसके बाद ही अपनी कोई राय बनाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)