छठ पूजा के लिए मऊ के घाट तैयार:50 से ज्यादा घाटों पर सजावट; 22 प्रमुख पर गोताखोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था
मऊ में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, सजावट और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को बाजारों में भी छठ पूजा की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। फल, नारियल, गन्ना और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंचते रहे। ब्रह्मसरोवर में पानी की व्यवस्था, घाटों पर बैरिकेडिंग नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित ब्रह्मसरोवर पर हर साल छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इसे देखते हुए सरोवर में पानी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, महादेव घाट समेत अन्य नदी घाटों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। इससे व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। लाइटिंग, डस्टबिन और अर्पण कलश रखवाए नगर पालिका प्रशासन ने घाटों पर रंग-बिरंगी लाइटिंग और आकर्षक सजावट कराई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कैंपिंग की व्यवस्था भी की गई है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाए गए हैं। पूजा सामग्री के अवशेष जल में प्रवाहित करने या इधर-उधर फेंकने से रोकने के लिए अर्पण कलश भी स्थापित किए गए हैं। सुरक्षा के लिए गोताखोर और लाइफ जैकेट घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है। साथ ही लाइफ जैकेट भी उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान सुरक्षित माहौल और बेहतर सुविधाएं मिलें। उधर, बाजारों में छठ पूजा को लेकर रौनक बढ़ गई है। फल, नारियल, गन्ना और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। पूरे जिले में पर्व को लेकर उत्सव जैसा माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)