परीक्षा देने जा रहे छात्र को रास्ते में पीटा:प्रतापगढ़ में बेल्ट-डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Nov 06, 2026 - 09:27
0
परीक्षा देने जा रहे छात्र को रास्ते में पीटा:प्रतापगढ़ में बेल्ट-डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रहे छात्र मो. शाहिल को रास्ते में रोककर पीटा गया। आरोपियों ने बेल्ट और डंडों से हमला किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सराय नाहर राय गांव निवासी मो. शाहिल, मो. गुल्फाम के बेटे हैं। एक नवंबर 2026 को वह तारापुर स्थित स्कूल में परीक्षा देने जा रहे थे। लक्ष्मीगंज बाजार के पास गोसांईपुर गांव के सामूद, जाबिर के बेटे, और अनस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। परीक्षा में देरी होने के कारण शाहिल बिना रुके स्कूल चले गए। आरोप है कि इससे नाराज होकर सामूद और अनस ने दो नवंबर को स्कूल जाते समय शाहिल को रास्ते में घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज कर डंडों और बेल्ट से उनकी पिटाई की। इस दौरान जारिब नाम के युवक ने वीडियो बनाया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश शाहिल के मुताबिक, चार नवंबर को वह ऊदापुर गांव में दावत में जा रहे थे। आरोपियों ने उन्हें फिर रास्ते में रोककर पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शाहिल वहां से भागे तो हमलावर उनके घर तक पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी। शाहिल ने जेठवारा थाने में लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User