सिद्धार्थनगर में गली के विवाद में बुजुर्ग से मारपीट:लाठी-डंडे और मुक्के मारे, जान से मारने की धमकी, आरोपी पर FIR
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया गांव में गली के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग से मारपीट का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के माधव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बृजलाल पुत्र मुनेश्वर ने शिकायत में बताया कि 5 नवंबर की शाम करीब 4 बजे गली के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि माधव पुत्र तमेश्वर ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और मुक्के-थप्पड़ों से हमला किया। बृजलाल के मुताबिक, उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि माधव ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। इसके बाद बृजलाल ने चिल्हिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने 5 नवंबर को माधव पुत्र तमेश्वर, निवासी चिल्हिया, के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच उपनिरीक्षक गोपाल यादव को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)