युवती को धमकाने के आरोप में युवक गिरफ्तार:फेसबुक से भेजता था अश्लील संदेश, जान से मारने की धमकी दी
सोनभद्र में सोशल मीडिया के जरिए युवती को परेशान करने, गाली-गलौज करने और निजी सामग्री वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पिपरी पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल फोन और फेसबुक मैसेंजर के जरिए युवती को लगातार परेशान कर रहा था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसे कोर्ट भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फेसबुक मैसेंजर से करता था परेशान पुलिस के अनुसार, थाना पिपरी में एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उसकी बहन को शरद कुमार जायसवाल पुत्र नंदन कुमार जायसवाल निवासी मुर्धवा, रेणुकूट मोबाइल फोन और फेसबुक मैसेंजर के जरिए लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी युवती के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं, उसकी निजी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे रहा था। परिवार की शिकायत पर दर्ज हुआ केस लगातार मिल रही धमकियों से युवती और उसके परिजन भयभीत थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पिपरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। सोमवार दोपहर आरोपी शरद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव और उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)