प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर सपा-सांसद का विरोध:देवी-देवताओं पर टिप्पणी को बताया अनुचित, ओवैसी-चंद्रशेखर को बोले BJP की B टीम

Nov 12, 2026 - 19:00
0
प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर सपा-सांसद का विरोध:देवी-देवताओं पर टिप्पणी को बताया अनुचित, ओवैसी-चंद्रशेखर को बोले BJP की B टीम
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में 17 नवंबर से होने वाली चार दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस कथा को सुनाएंगे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के नेतृत्व में हो रहे इस आयोजन पर सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ओवैसी और चंद्रशेखर को बताया भाजपा की ‘बी टीम’ सपा सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों भाजपा की ‘बी टीम’ के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट काटने के लिए ये अपने प्रत्याशी उतारते हैं। पटेल ने दावा किया कि जनता और मुस्लिम समाज समझता है कि ऐसे दल किस उद्देश्य से चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से समाजवादी पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणियों पर जताई आपत्ति धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित विवादित टिप्पणियों पर पटेल ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि देवी-देवताओं और महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों से है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करना किसी संत की भाषा नहीं हो सकती। ऐसे व्यक्ति से कथा कराना या उन्हें सम्मान देना उचित नहीं है। CM योगी की टिप्पणी पर भी उठाए सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी पर भी पटेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बारे में सैफई में भैंस चराने जैसी निजी टिप्पणी करना उचित नहीं है। पटेल ने अखिलेश यादव की शैक्षणिक योग्यता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की है। ऐसे शिक्षित व्यक्ति के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User