किशोरी को बहलाकर ले जाने वाले को सजा:औरैया में 7 साल का कारावास, 15 हजार जुर्माना, 5 साल पुराने मामले में फैसला

Nov 12, 2026 - 19:00
0
किशोरी को बहलाकर ले जाने वाले को सजा:औरैया में 7 साल का कारावास, 15 हजार जुर्माना, 5 साल पुराने मामले में फैसला
औरैया फफूंद थाना क्षेत्र में करीब पांच साल पहले एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी शीलू को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने गुरुवार को यह फैसला सुनाते हुए दोषी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने आदेश दिया है कि जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को दी जाए। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया। 2021 की है घटना, इटावा में बदहवास हालत में मिली थी किशोरी विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) मृदुल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाना फफूंद में तहरीर दी थी। शिकायत के मुताबिक, 13 अगस्त को बावा का पुर्वा (फफूंद) निवासी शीलू उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिवार वालों ने काफी तलाश की, जिसके बाद 14 अगस्त को इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने से सूचना मिली कि किशोरी बदहवास हालत में मिली है। मां मौके पर पहुंचकर बेटी को घर ले आईं और फफूंद थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। अभियोजन की दलीलों पर कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि शीलू ने शादी और यौन संबंध बनाने के इरादे से 18 साल से कम उम्र की किशोरी को भगाने का गंभीर अपराध किया है, इसलिए उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपी की 24 साल की उम्र और कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड न होने का हवाला देते हुए कम सजा की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने शीलू को दोषी मानते हुए सजा सुना दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User