प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत:खेत जोतते समय हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

Oct 29, 2026 - 12:05
0
प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत:खेत जोतते समय हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालूपट्टी गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से 38 वर्षीय मजदूर शिवकुमार मौर्य की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर फैल गई है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है। लालूपट्टी गांव में खेत में जुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान शिवकुमार अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) संग्रामगढ़ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक शिवकुमार मौर्य, छेदीलाल मौर्य के पुत्र थे। वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिवकुमार अपने पीछे पत्नी रीना मौर्य और चार छोटे-छोटे बच्चों—प्रियांशी (15), शिवम (12), सत्यम (10) और सुंदरम (4)—को छोड़ गए हैं। बच्चों और पत्नी के आंसुओं ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। पुलिस को दी गई तहरीर, पोस्टमार्टम की तैयारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिवकुमार के बड़े भाई संतलाल मौर्य ने संग्रामगढ़ थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके और उचित कानूनी कार्रवाई हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User