हाईकोर्ट का स्टे, पारकर कॉलेज में पटाखा दुकानें नहीं लगेंगी:मुरादाबाद में पांच जगहों पर दुकानें लगाने के ठेकों की नीलामी 31 अक्टूबर को

Oct 29, 2026 - 12:05
0
हाईकोर्ट का स्टे, पारकर कॉलेज में पटाखा दुकानें नहीं लगेंगी:मुरादाबाद में पांच जगहों पर दुकानें लगाने के ठेकों की नीलामी 31 अक्टूबर को
मुरादाबाद में इस बार दीपावली पर पारकर इंटर कॉलेज में पटाखों की दुकानें नहीं लगेंगी। हाईकोर्ट के स्टे के चलते प्रशासन ने इस जगह को पटाखा बाजार की सूची से हटा दिया है। अब शहर में पांच जगहों पर अस्थायी दुकानें लगेंगी। इनके ठेकों की नीलामी 31 अक्टूबर को कलक्ट्रेट परिसर के सभागार में होगी। जगहें तय करने से पहले सिटी मजिस्ट्रेट एवं आयुध प्रभारी युवराज सिंह ने एसडीएम और सीओ से मैदानों की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में पारकर इंटर कॉलेज में बाजार लगाने पर हाईकोर्ट के स्टे का जिक्र था। इसके बाद वहां दुकानें नहीं लगाने का फैसला लिया गया। एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर आतिशबाजी बेचने के लिए पांच जगहें तय की गई हैं। दुकानों के ठेके नीलामी के जरिए दिए जाएंगे। इच्छुक लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। नीलामी की शर्तों की जानकारी कलक्ट्रेट के आयुध कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में ली जा सकती है। पटाखा बाजार के लिए कांठ रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कंपाउंड और मंडी समिति में आरएफसी गोदाम के सामने का खाली मैदान चुना गया है। बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे खाली मैदान के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में भी दुकानें लगेंगी। पांचवीं जगह आरटीओ कार्यालय के पास ट्रांसपोर्ट नगर ग्राउंड है। पिछले साल राजकीय पॉलिटेक्निक, मंडी समिति, पारकर इंटर कॉलेज और बुद्धि विहार के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से में पटाखा बाजार लगा था। इस बार पारकर इंटर कॉलेज में बाजार नहीं लगेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User