प्रयागराज के 40,000 युवाओं को नौकरी देंगी 100 निजी कंपनियां:भर्ती के लिए 17-18 नवंबर को शंभूनाथ इंस्टीट्यूट झलवा में रोजगार मेला

Nov 12, 2026 - 20:05
0
प्रयागराज के 40,000 युवाओं को नौकरी देंगी 100 निजी कंपनियां:भर्ती के लिए 17-18 नवंबर को शंभूनाथ इंस्टीट्यूट झलवा में रोजगार मेला
प्रयागराज और आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के 100 निजी कंपनियों में 40,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज की और शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट झलवा में 17 और 18 नवंबर को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा। चयनित युवाओं को 10 से 40 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। प्रयागराज में यह अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला है। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि इस रोजगार महोत्सव में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुगम चयन प्रक्रिया के लिए सेवायोजन विभाग ने शैक्षिक योग्यता के अनुसार दोनों दिनों का अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किया है। पहला दिन (17 नवंबर) को सामान्य शिक्षा वर्ग के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इसमें जूनियर हाईस्कूल (8वीं), हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीई आदि) और परास्नातक उत्तीर्ण युवा साक्षात्कार दे सकेंगे। दूसरा दिन (18 नवंबर) को तकनीकी और व्यावसायिक डिग्री-डिप्लोमा धारकों की भर्ती होगी। इसमें आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक और एमबीए पास अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किस कंपनी में किस पद के लिए कितनी रिक्तियां हैं, इसका विस्तृत विवरण भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। साक्षात्कार के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों (मार्कशीट) और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित छायाप्रति (फोटोकॉपी) तथा बायोडाटा लाना आवश्यक होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए/डीए) देय नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User