मूर्ति विसर्जन के नाम पर छह घंटे बिजली कटौती:महराजगंज में शाम 4 से रात 10 बजे तक बिजली बंद, लोगों ने जताई नाराजगी

Nov 12, 2026 - 20:05
0
मूर्ति विसर्जन के नाम पर छह घंटे बिजली कटौती:महराजगंज में शाम 4 से रात 10 बजे तक बिजली बंद, लोगों ने जताई नाराजगी
महराजगंज नगर में पिछले करीब पांच दिनों से मूर्ति विसर्जन के नाम पर शाम को बिजली काटी जा रही है। रोज शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक बिजली बंद रहने से नगरवासी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि लगातार छह घंटे बिजली कटौती से दुकानदारों, व्यापारियों और घरों में रहने वालों को परेशानी हो रही है। गर्मी और अंधेरे के साथ बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन इसके लिए पूरे नगर की बिजली इतने लंबे समय तक बंद रखना उचित नहीं है। शाम के समय बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। नगर निवासी गोरख, सोमनाथ, कौशलेंद्र, राजकुमार और मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि पांच दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बिजली बंद न की जाए और नगरवासियों को राहत दी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User