प्रयागराज में आज रहेगा स्थानीय-अवकाश, डीएम ने जारी किया आदेश:3 मार्च को घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर दीपावली पर मिली छुट्टी
दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रयागराज में 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2026 के लिए 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसी के चलते प्रयागराज में पहले से घोषित स्थानीय अवकाश का उपयोग नहीं किया गया था। अब उस स्थानीय अवकाश के स्थान पर दीपावली के अवसर पर 10 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह अवकाश विभागाध्यक्ष कार्यालयों और उन अन्य विभागों में लागू नहीं होगा, जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की व्यवस्था लागू है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)