प्रयागराज में आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन:बोलाीं-फर्जी मुकदमे वापस लो, 24 घंटे काम लेकिन सुविधा जीरो

Nov 03, 2026 - 16:55
0
प्रयागराज में आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन:बोलाीं-फर्जी मुकदमे वापस लो, 24 घंटे काम लेकिन सुविधा जीरो
प्रयागराज के पत्थर गिरिजाघर स्थित धरना स्थल पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने 10 हजार रुपये मानदेय और इंसेंटिव लागू करने के साथ ही कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। 10,000 मानदेय और इंसेंटिव के समझौते पर अमल की मांग जिला सचिव मंजू देवी ने बताया कि पूर्व में 7 और 23 तारीख को हुई वार्ताओं के दौरान 10,000 रूपए मानदेय के साथ इंसेंटिव देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसके विपरीत, कार्यकर्ताओं पर उल्टे फर्जी मुकदमे दर्ज करवा दिए गए हैं। उन्होंने मांग की कि तय मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए और कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाएं। 24 घंटे काम, न कार्य का तय समय और न रुकने की सुविधा प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अन्य कर्मचारियों की तरह उनके काम के घंटे निर्धारित नहीं हैं। प्रसव और आपातकालीन सेवाओं के चलते उन्हें 24 घंटे काम करना पड़ता है। इसके बावजूद जब वे प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को लेकर ब्लॉकों और अस्पतालों में जाती हैं, तो उनके ठहरने के लिए कोई कमरा या बुनियादी व्यवस्था तक नहीं मिलती और उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। खराब मोबाइल और ऑपरेटर के काम का अतिरिक्त बोझ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा दिए गए मोबाइल ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, फिर भी उनसे कंप्यूटर ऑपरेटर स्तर का डिजिटल कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनसे तकनीकी कार्य लिया जा रहा है, तो उसी के अनुरूप उचित वेतन भी मिलना चाहिए। सिर्फ 'कोरोना वॉरियर्स' कहने से पेट नहीं भरता मंजू देवी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यों के समय सरकार ने उन्हें 'कोरोना वॉरियर्स' और 'बहादुर' कहकर वाहवाही तो लूटी, लेकिन आज जब वे अपने वाजिब हक मांग रही हैं तो उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User