विश्व हिंदू परिषद बनाएगी 10 लाख नए हिंदू हितचिंतक:10 दिसंबर तक चलेगा अभियान, घर-घर जाकर 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बनाएंगे सदस्य
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से हिंदू समाज को संगठन से जोड़ने के लिए 22 नवंबर से हिंदू हितचिंतक अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 10 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत मेरठ प्रांत में 10 लाख नए हिंदू हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की जानकारी देने के लिए सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें विहिप के प्रांत राजकुमार डुंगर परीक्षित ने बताया कि संगठन हर तीन साल में यह अभियान चलाता है। इस बार भी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क करेंगे और 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को हिंदू हितचिंतक के रूप में संगठन से जोड़ेंगे। हिंदू समाज को जागरूक करना अभियान का उद्देश्य प्रांत मंत्री ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। संगठन तभी से हिंदू समाज को जागरूक और संगठित करने के लिए काम कर रहा है। हिंदू हितचिंतक अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है, ताकि समाज अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू हितचिंतक बनने का उद्देश्य धर्मांतरण रोकने, मंदिरों की रक्षा करने और गाय, गंगा व गायत्री जैसे हिंदू समाज के मानबिंदुओं की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है। देशभर में एक करोड़ से अधिक सदस्य उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद के देशभर में एक करोड़ से अधिक सदस्य हैं। हर तीन साल में चलने वाले इस अभियान के जरिए नए लोगों को संगठन से जोड़ा जाता है। इस बार मेरठ प्रांत में 10 लाख नए हिंदू हितचिंतक बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक पहुंचेंगे और लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर विशेष लक्ष्य राजकुमार डुंगर ने बताया कि इस बार का अभियान विहिप के वरिष्ठ नेता रहे अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष में चलाया जा रहा है। अशोक सिंघल ने संगठन में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए हिंदू समाज को जागरूक करने का काम किया था। ऐसे में संगठन का प्रयास है कि उनके जन्मशताब्दी वर्ष में यह अभियान नया कीर्तिमान बनाए और तय लक्ष्य को पूरा किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)