पुणे में लिव-इन पार्टनर की गर्दन पर लातें मारी, मौत:रात भर शव के पास बैठा रहा बॉयफ्रेंड, लड़की विप्रो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी

Nov 23, 2026 - 22:26
0
पुणे में लिव-इन पार्टनर की गर्दन पर लातें मारी, मौत:रात भर शव के पास बैठा रहा बॉयफ्रेंड, लड़की विप्रो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी
महाराष्ट्र के पुणे के हिंजवड़ी इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पूरी रात महिला के शव के पास बैठा रहा और सुबह पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की पहचान कोमल दहाले और आरोपी की पहचान शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे के रूप में हुई है। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों ने शादी करने की योजना भी बनाई थी। उनके परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी और वे शादी के लिए राजी थे। कोमल महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली थीं और विप्रो में काम करती थीं। वहीं, बुलढाणा के रहने वाले शुभम इंफोसिस में काम करता है। अफेयर के शक में दोनों के बीच होते थे झगड़े रिपोर्ट के मुताबिक, कोमल को शक था कि शुभम का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। ऐसे ही एक विवाद के दौरान शुभम ने कथित तौर पर कोमल के साथ मारपीट की। उसने उनके सिर और गर्दन पर लात-घूंसे मारे, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह आरोपी ने पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कोमल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिंजवड़ी पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User