मोदी पहली बार दिल्ली एलजी आवास जाएंगे:प्रकाश पर्व का आयोजन, शबद कीर्तन में शामिल होंगे
पीएम मोदी पहली बार दिल्ली के एलजी आवास जाएंगे। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन का आयोजन किया है। पीएम इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन तीन घंटे तक चलेगा। इसमें शबद कीर्तन के जरिए गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेश को याद किया जाएगा। आयोजन को सिख परंपरा और गुरबाणी को समर्पित रखा गया है। 25 सितंबर: PM मोदी की जेन-जी के साथ भजन क्लबिंग, खंजरी बजाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने 25 सितंबर को दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे थे। पीएम पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)