डिफेंस फोर्सेज के व्हाट्सएप ग्रुप में घुसे पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स:13-14 ग्रुप में घुसे, ऑडिट के आदेश; एक DRDO वैज्ञानिक सोनिया बना था

Nov 23, 2026 - 20:25
0
डिफेंस फोर्सेज के व्हाट्सएप ग्रुप में घुसे पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स:13-14 ग्रुप में घुसे, ऑडिट के आदेश; एक DRDO वैज्ञानिक सोनिया बना था
सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स की साइबर जासूसी की कोशिश पकड़ी। ये लोग डिफेंस, पैरामिलिट्री और डिफेंस-सिविलियन अधिकारियों के निजी व्हाट्सऐप ग्रुप में घुसे थे। अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान-आधारित इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIOs) ने करीब 13-14 निजी ग्रुप में घुसपैठ की। इन ग्रुप का इस्तेमाल डिफेंस, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) और डिफेंस-सिविलियन अधिकारी करते हैं। एजेंसियों ने इस खतरे को संवेदनशील सुरक्षा ड्यूटी कर रहे अधिकारियों के खिलाफ लक्षित साइबर जासूसी अभियान बताया है। इसके बाद इन ग्रुप और अन्य सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म का व्यापक ऑडिट कराने और उन्हें साफ करने के आदेश दिए गए हैं। सभी फोर्सेज और डिफेंस-सिविलियन संगठनों को अज्ञात सदस्यों को हटाने की सलाह दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आधिकारिक या गोपनीय जानकारी और डेटा साझा नहीं करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान-आधारित ऑपरेटिव्स ने संभवतः किसी नकली या हैक किए गए भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। ये नंबर ग्रुप में ‘साइलेंट मेंबर्स’ की तरह जुड़े रहे। वे ग्रुप में होने वाली बातचीत और साझा किए जा रहे दस्तावेजों पर नजर रखते थे। एजेंसियों ने ऐसे करीब 13-14 निजी व्हाट्सऐप ग्रुप की पहचान की है। पहचाने गए ग्रुप के अलावा, एक सामान्य एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें सभी फोर्सेज और डिफेंस-सिविलियन संगठनों से अपने प्लेटफॉर्म का ऑडिट कराने और उन्हें साफ करने को कहा गया है। इन संगठनों को प्लेटफॉर्म से अज्ञात सदस्यों को हटाने का निर्देश दिया गया है। साइबर हाइजीन से जुड़ी तय गाइडलाइन दोहराई गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “इस घटना के बाद निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आधिकारिक या गोपनीय जानकारी और डेटा साझा न किया जाए।” DRDO वैज्ञानिक बनकर ग्रुप में घुसा था PIO हाल में अधिकारियों ने बताया था कि एजेंसियों ने एक PIO को पकड़ा था। वह डिफेंस-सिविलियन अधिकारियों के व्हाट्सऐप ग्रुप में DRDO की वैज्ञानिक ‘सोनिया’ बनकर शामिल हुआ था। आशंका है कि इस ग्रुप में कुछ संवेदनशील जानकारी पैसे के बदले साझा की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User