जहांगीराबाद थाने का औचक निरीक्षण:एसएसपी ने जांची व्यवस्थाएं, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना जहांगीराबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सरकारी अभिलेख सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और उसकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। एसएसपी ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निस्तारण और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार को प्राथमिकता देने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)