पुरानी रंजिश में हमले के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा:मां ने लगाया चार आरोपियों पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप

Nov 28, 2026 - 08:04
0
पुरानी रंजिश में हमले के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा:मां ने लगाया चार आरोपियों पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरम्हौली बेनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। जीयनपुर गांव निवासी रवि (27 नवंबर) की सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के सामने साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही नरसिंह, जयभीम, रामसिंह और बृजभान वहां पहुंच गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने एकराय होकर रवि पर हमला कर दिया। नरसिंह ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जबकि अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा इस मामले में घायल के भाई शुभम की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User