रिश्वत में प्रोटीन मांगने वाला दरोगा सस्पेंड:रात 11 बजे आया आदेश, सीओ सिटी करेंगे जांच

Nov 28, 2026 - 08:21
0
रिश्वत में प्रोटीन मांगने वाला दरोगा सस्पेंड:रात 11 बजे आया आदेश, सीओ सिटी करेंगे जांच
इटावा पुलिस से मदद मांगने पर मां-बेटे ने अहेरीपुर चौकी प्रभारी पर रिश्वत के साथ प्रोटीन, क्रिएटिन और कॉफी पाउडर मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि दरोगा रुपये लेने के अलावा अपनी जरूरतों के लिए सामान भी मंगवाते हैं। दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी को शुक्रवार रात 11 बजे निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह को सौंपी गई है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे मां-बेटे बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर निवासी बृजेंद्र कुमार अपनी मां माया देवी के साथ गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर चौकी प्रभारी पर अनुचित तरीके से रुपये और सामान मांगने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि परिवार के लोगों के साथ मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। न्यायालय से कब्जा मिलने के बावजूद विपक्षी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। पुलिस से मदद मांगने पर भी उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। 15 हजार रुपये और सामान देने का दावा बृजेंद्र कुमार के मुताबिक अहेरीपुर चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी उनसे पहले करीब 15 हजार रुपये नकद और लगभग 10 हजार रुपये का सामान ले चुके हैं। इसके बावजूद दोबारा फोन करके प्रोटीन पाउडर मांग रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा कहते हैं कि उनकी एनर्जी कम हो गई है और काम करने के लिए प्रोटीन की जरूरत है। इसके अलावा क्रिएटिन, कॉफी पाउडर और बड़े अधिकारियों के लिए मिठाई की व्यवस्था करने को भी कहा जाता है। 2010 से चल रहा मकान विवाद पीड़ित की मां माया देवी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने कई साल पहले जगमोहनपुर में एक मकान खरीदा था। बृजेंद्र के अनुसार वर्ष 2010 में उनके रिश्तेदार निरंजन लाल और सर्वेश कुमार ने मकान की दीवार तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया था। उस समय नौकरी के चलते माया देवी अपने इकलौते बेटे के साथ इटावा में रहती थीं। कई बार मकान खाली करने के लिए कहने के बावजूद जब कब्जा नहीं छोड़ा गया तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User