तीन नकाबपोशों ने रेस्टोरेंट में आग लगाई, VIDEO:इटावा में रेस्टोरेंट के शटर के नीचे से तेल डालकर जलाया, CCTV में कैद हुए 3 आरोपी

Nov 28, 2026 - 08:21
0
तीन नकाबपोशों ने रेस्टोरेंट में आग लगाई, VIDEO:इटावा में रेस्टोरेंट के शटर के नीचे से तेल डालकर जलाया, CCTV में कैद हुए 3 आरोपी
इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पुल के पास चौपला पर बने एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात आग लगा दी गई। तीन अज्ञात लोगों ने बोतल से ज्वलनशील पदार्थ डालकर वारदात को अंजाम दिया। आग से रेस्टोरेंट का काफी सामान जल गया। शुरुआत में घटना की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही थी, लेकिन पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज से आगजनी का खुलासा हुआ। परिवार के पालन-पोषण का जरिया है रेस्टोरेंट नगला हरजू गांव निवासी आनंद कुमार पुत्र श्रीकृष्ण चौपला के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पुल के नजदीक रेस्टोरेंट चलाते हैं। इसी से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शुक्रवार रात उन्हें रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। वह गांव से मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो अंदर रखा काफी सामान जल चुका था। बोतल से शटर के नीचे डाला ज्वलनशील पदार्थ घटना के बाद पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इसमें रात के अंधेरे में तीन लोग रेस्टोरेंट के आसपास आते दिखाई दिए। तीनों ने पहले इधर-उधर देखा। इसके बाद एक व्यक्ति बोतल लेकर पहुंचा। उसने कपड़े से चेहरा ढक रखा था। आरोपी ने शटर के नीचे से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात आग लगाने की पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तीनों संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। इसी फुटेज से शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका भी दूर हो गई। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश पीड़ित आनंद कुमार ने चौबिया थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में आग लगाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User