देवकीनंदन ठाकुर ने मथुरा-काशी देने की अपील की:कहा- मुस्लिम भाई प्रेम से दोनों जगह सनातनियों को दें

Nov 28, 2026 - 08:21
0
देवकीनंदन ठाकुर ने मथुरा-काशी देने की अपील की:कहा- मुस्लिम भाई प्रेम से दोनों जगह सनातनियों को दें
उन्नाव के रामलीला मैदान में शनिवार से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा से पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने शुक्रवार रात कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने मथुरा-काशी विवाद, सनातन धर्म, भारत के प्राचीन इतिहास और धार्मिक आयोजनों पर उठ रहे राजनीतिक सवालों पर अपनी राय रखी। मथुरा और काशी को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लिम भाइयों से प्रेमपूर्वक आग्रह किया जाना चाहिए कि वे दोनों जगह सनातनियों को दे दें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई खुद आगे आकर कृष्ण जन्मभूमि और काशी के धार्मिक महत्व को स्वीकार करें। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म का ज्ञान और सत्य नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्नाव, कानपुर और मुंबई समेत देश के अलग-अलग शहरों में हर साल श्रीमद्भागवत कथा कराने का प्रयास किया जाता है। इसका मकसद सनातन की धारा को आगे बढ़ाना और लोगों तक शाश्वत ज्ञान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कथाओं के जरिए लोग उस इतिहास को भी जान सकते हैं, जिसके बारे में उनका मानना है कि इतिहासकार पर्याप्त जानकारी नहीं देते। भारत का इतिहास केवल 1800 साल पुराना नहीं, बल्कि लाखों साल पुराना है। भागवत के संदर्भ में उन्होंने इतिहास और पुराण की परंपरा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सूर्य से जुड़ी प्राचीन ऐतिहासिक मान्यताएं भी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और परिवारों तक यह ज्ञान पहुंचाना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर नई पीढ़ी को लगता रहेगा कि भारत का इतिहास मुगल शासन के 800 साल और अंग्रेजों के 200 साल तक सीमित है। उनके मुताबिक, श्रीमद्भागवत कथा इसी सत्य और ज्ञान का बोध कराने के लिए आयोजित की जाती है। राम मंदिर बनने के बाद मथुरा और काशी को लेकर चल रही चर्चाओं पर सवाल पूछे जाने पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर का मामला अदालत के जरिए सुलझा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User