दूसरे दिन भारत को सुबह जल्दी विकेट लेने होंगे:न्यूजीलैंड की नजर 350 पार पहुंचने पर; सुबह 3:30 बजे शुरू होगा मैच

Nov 28, 2026 - 00:12
0
दूसरे दिन भारत को सुबह जल्दी विकेट लेने होंगे:न्यूजीलैंड की नजर 350 पार पहुंचने पर; सुबह 3:30 बजे शुरू होगा मैच
क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत की कोशिश न्यूजीलैंड को 300 रन के अंदर रोकने की होगी। पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में लगातार तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने 62 रन की साझेदारी करके पारी संभाल ली। न्यूजीलैंड ने पहले दिन स्टंप्स तक 5 विकेट पर 246 रन बनाए हैं। ब्लंडेल 53 और फिलिप्स 36 रन बनाकर नाबाद हैं। हेगले ओवल की पिच पर पहले दिन 80 ओवर के बाद भी गेंद में मूवमेंट देखने को मिला। दूसरे दिन का मैच सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। भारत ने दूसरी नई गेंद भी ली, लेकिन ब्लंडेल और फिलिप्स ने संभलकर बल्लेबाजी की। दूसरे दिन सुबह गेंदबाजों जल्दी विकेट लेने होंगे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की कोशिश इस साझेदारी को बड़ी पारी में बदलकर 350 रन के पार पहुंचने की होगी। भारत ने एक सेशन में 3 विकेट लिए हेगले ओवल में तेज गेंदबाजों का दबदबा इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजों ने करीब 91% विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों के हिस्से में लगभग 9% विकेट आए हैं। यहां खेले गए टेस्ट मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 285 रन है। दूसरे दिन बारिश की आशंका कम, धूप निकलने का अनुमान क्राइस्टचर्च में दूसरे दिन मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिन में धूप रहेगी और तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बारिश की संभावना करीब 10% है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User