ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टूरिस्ट वीजा नहीं बढ़ेगा:रिटर्न टिकट जरूरी, आज से नए नियम लागू; साढ़े 4 लाख भारतीयों पर असर
ऑस्ट्रेलिया ने अपने यहां एंट्री के नियमों में बदलाव किया है। शनिवार से वीजा आवेदनों पर नो फर्दर स्टे लगाना अनिवार्य होगा। यानी टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद वहां रहते हुए वीजा अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकेगा। भारतीयों के निए रिटर्न टिकट कराना जरूरी होगा। अभी ऑस्ट्रेलिया में अधिकतम 12 महीने के लिए वीजा जारी होता है। आवेदक रुकने की अवधि का उल्लेख कर सकता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहने की अवधि का निर्धारण वीजा जारी करने वाले अफसर पर ही निर्भर होता है। नए नियमों का असर भारत से आने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया भारतीयों का एजुकेशन, सर्विस और बिजनेस हब बना है। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2025 दौरान ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीयों की संख्या रिकॉर्ड 4.51 लाख रही। जबकि 2024 में 3 लाख भारतीयों को वीजा जारी किए गए थे। वीजा फीस और बायोमेट्रिक में भी बदलाव ऑस्ट्रेलिया ने वीजा फीस को भी 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दिया है। 26 अक्टूबर 2026 से भारत में ऑस्ट्रेलियाई वीजा आवेदन प्रक्रिया के तहत बायोमेट्रिक जांच का दायरा बढ़ाया गया है। भारतीय वीजा पाने में छठे नंबर पर, रुकने के मामले में दूसरे, 6 सवाल-जवाब सवाल: नए नियम किन वीजा कैटेगरी पर लागू होंगे? विजिटर वीजा (सबक्लास 600) की सभी कैटेगरी टूरिस्ट, बिजनेस व ई-विजिटर पर लागू होंगी। सवाल: वीजा पाने में भारतीयों का नंबर क्या है? ऑस्ट्रेलिया का वीजा पाने में भारतीयों का नंबर दुनिया भर में छठा है। पहले नंबर पर चीन के लोग आते हैं। सवाल: भारतीयों की वीजा पर स्टे की अवधि क्या? वीजा पर एक औसत भारतीय 70 दिन तक यहां पर रहता है। ये दूसरे नंबर पर है। पहले पर अमेरिकी हैं। सवाल: क्या अब वीजा अवधि बिलकुल नहीं बढ़ेगी? कुछ असाधारण आपात परिस्थितियों में छूट मिल सकती है। लेकिन इसकी प्रक्रिया बेहद जटिल होगी। सवाल: स्टूडेंट वीजा आवेदन करने वाले क्या करेंगे? अब तक कई भारतीय एक साल के विजिटर वीजा पर पढ़ाई भी कर लेते थे। अब ऐसा करना संभव नहीं। सवाल: वीजा अवधि को बढ़ाने के और क्या उपाय? कुछ मामलों में इन्हें कोर्ट या फिर इमिग्रेशन अपील कार्यालय के अफसर के समक्ष ले जाया सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)