पूर्व-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS के कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती:मॉर्निंग वॉक करते समय बेहोश हो गए थे; पिछले साल स्टेंट लगा था

Nov 11, 2026 - 17:11
0
पूर्व-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS के कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती:मॉर्निंग वॉक करते समय बेहोश हो गए थे; पिछले साल स्टेंट लगा था
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में AIIMS में भर्ती कराया गया। सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर ले गए। धनखड़ कुछ मिनट तक बेहोश रहे। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस से AIIMS ले जाया गया। 75 साल धनखड़ को कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। वे कार्डियोलॉजी विभाग में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। धनखड़ की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। AIIMS प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। धनखड़ के घर पहुंचने के बाद ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनका चेकअप किया। इसके बाद अस्पताल भेजा गया। जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2025 में इस्तीफा देने तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में काम किया। मार्च 2025 में स्टेंट पड़ चुका 9 मार्च से 12 मार्च 2025 में धनखड़ दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। तब अचानक चक्कर और घबराहट के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही आधी रात को भी उन्हें चक्कर आए। सीने में जकड़न महसूस होने के कारण घबराहट भी हो रही थी। डॉक्टरों ने तत्काल स्टेंट डाला। हालांकि इससे पहले भी उन्हें एंजियोग्राफी की सलाह दी जा रही थी। लगातार खराब सेहत से जूझ रहे जगदीप धनखड़ जुलाई 2026- जयपुर में एंजियोप्लास्टी हुई थी: धनखड़ जुलाई में रूटीन चेकअप के लिए जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां उन्हें भर्ती करके ​रूटीन जांचें की गई। हार्ट संबंधी जांच के बाद धनखड़ की एंजियोप्लास्टी की गई। बताया जा रहा है कि धनखड़ की यह विजिट पहले से तय कार्डियक फॉलोअप का हिस्सा थी। हार्ट संबंधी जांच के बाद दोपहर को धनखड़ की एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों के मुताबिक- धनखड़ को दो स्टेंट लगाए गए हैं। एंजियोग्राफी वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन के. शर्मा की देखरेख में की गई। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User