शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की पीटकर हत्या:लखनऊ में नहर किनारे मिला था शव, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Nov 11, 2026 - 22:37
0
शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की पीटकर हत्या:लखनऊ में नहर किनारे मिला था शव, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में 35 साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक का शव गांव के बाहर इंटीग्रल स्कूल के पास नहर किनारे सड़क पर मिला था। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बुधवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी को संसारपुर पड़री तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्या की बात कबूली पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरिश्चंद्र के साथ बैठकर शराब पी रहा था। शराब खत्म होने के बाद पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर छीना-झपटी और मारपीट होने लगी। इसी दौरान हरिश्चंद्र को चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित मां ने गांव के युवक पर लगाया था आरोप बीकेटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर खमराई (संसारपुर) गांव निवासी हरिश्चंद्र (35) की मौत के मामले में उसकी मां बुधाना पत्नी स्वर्गीय संतराम ने मंगलवार नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने गांव के ही रहने वाले मोनू गौतम पुत्र रामसनेही पर बेटे की हत्या करने और शव को गांव के बाहर इंटीग्रल स्कूल के पास डामर रोड पर नहर किनारे फेंकने का आरोप लगाया था। मां की शिकायत पर आरोपी पर दर्ज था हत्या का मुकदमा शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बीकेटी पुलिस ने मुखबिर से आरोपी के संसारपुर पड़री तिराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे आरोपी मोनू उर्फ मोनू गौतम (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव का ही रहने वाला है और मजदूरी करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User