डालीगंज जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव:गर्भकल्याणक की पूर्वरूप क्रियाएं हुईं; 16 शुभ स्वप्नों और रत्नवृष्टि का मंचन
लखनऊ के डालीगंज जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गर्भकल्याणक की पूर्वरूप क्रियाएं आचार्य सुबल सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुईं। महोत्सव में आकाश से रत्नों की वर्षा और तीर्थंकर माता के 16 शुभ स्वप्नों का जीवंत मंचन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव (धर्मार्थ एवं संस्कृति) संजय सिंह ने भी महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय पार्षद अभिलाषा कटियार के पति सुदर्शन कटियार को आचार्य ने भेंट प्रदान कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की मनमोहक वंदना से हुई। इसके बाद इंद्र सभा का आयोजन किया गया। इसमें धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कुबेर ने बसाई दिव्य नगरी मीडिया प्रभारी पार्श्व कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम में धनपति कुबेर द्वारा दिव्य नगरी की रचना और आकाश से रत्नों की वर्षा (रत्न वृष्टि) का अलौकिक मंचन किया गया। इस दृश्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीर्थंकर माता मरुदेवी की अष्टकुमारियों और छप्पन कुमारियों द्वारा निष्काम सेवा तथा माता के 16 शुभ स्वप्नों का जीवंत मंचन भी किया गया। धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)