पवन सिंह का परिवार से रिश्ता खत्म करने का ऐलान:लिखा-अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई; पत्नी से चल रहा तलाक का केस

Nov 29, 2026 - 14:18
0
पवन सिंह का परिवार से रिश्ता खत्म करने का ऐलान:लिखा-अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई; पत्नी से चल रहा तलाक का केस
भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी ने अपने परिवार और पूरे खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। पवन सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी मां और भाई की तस्वीर लगाकर भावुक पोस्ट किया है। पवन सिंह ने लिखा कि घर-परिवार के चक्कर में इंसान वेद-शास्त्र तक भूल जाता है। बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद वह यह पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि आज और अभी से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है। हालांकि, पवन सिंह ने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह को इससे अलग रखा है। उन्होंने लिखा कि जब तक जिंदा हैं, मां और बड़े भाई के लिए उनकी जान हाजिर है। पोस्ट के अंत में उन्होंने खुद को भोजपुरिया समाज के परिवार का एक छोटा सदस्य बताया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि परिवार और खानदान से जुड़े रिश्तों को लेकर पवन सिंह को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा? फिलहाल इन सवालों का जवाब उनकी पोस्ट में नहीं मिला है। अब पवन सिंह और ज्योति के तलाक का पूरा केस जानिए… ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। ज्योति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 11 फरवरी को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था, लेकिन पवन सिंह तबीयत खराब होने के कारण उपस्थित नहीं हुए। 2024 लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार किया। तब खबरें आई कि दोनों में सुलह हो गई है। हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों के अलगाव की खबरें आने लगी। वैसे ज्योति बार-बार साथ रहने की अपील करतीं हैं। ज्योति ने पवन से 10 करोड़ एलिमनी मांगी है ज्योति सिंह के वकील ने बताया था कि 'ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’ अब जानिए, एलिमनी होती क्या है… जब एक व्यक्ति दूसरे को खाना, कपड़ा, घर, एजुकेशन और मेडिकल जैसी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट करता है तो उसे मेंटेनेंस (एलिमनी) यानी गुजारा भत्ता कहते हैं। हिंदू मैरेज एक्ट 1955 के तहत 2 तरह की एलिमनी (गुजारा भत्ता) होती है। अंतरिम गुजारा भत्ता: जब तक कोर्ट की कार्यवाही चल रही होती है और शुरुआत में खर्चा करने के लिए पैसा नहीं है। तब सेक्शन 24 के तहत कोर्ट का फैसला आने तक शिकायतकर्ता को गुजारा भत्ता मिलता रहता है। परमानेंट गुजारा भत्ता: सेक्शन 25 के तहत तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी परमानेंट भत्ता कहलाती है। इस मेंटेनेंस में स्त्रीधन शामिल नहीं होता, उस पर सिर्फ पत्नी का अधिकार होता है। भत्ता कितना होगा यह पति की आय, संपत्ति, जिम्मेदारियां आदि को देखते हुए कोर्ट तय करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User